सीबीएसई का एक्शन: विवादित कंपनी बाहर
सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है. पिछले कुछ दिनों से तकनीकी और सुरक्षा कारणों से अटके पड़े सीबीएसई के री-इवैल्युएशन पोर्टल को आखिरकार देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था आईआईटी से फाइनल सुरक्षा क्लीयरेंस मिल गई है. आईआईटी की टीमों ने सुरक्षा टेस्टिंग का आखिरी राउंड पूरा कर पोर्टल को 'ग्रीन सिग्नलÓ दे दिया है, जिसके बाद अब स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच का रास्ता साफ हो गया है.

No comments