मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं:अंधेरी सब-वे बंद, लोकल ट्रेन सर्विस भी बाधित
मानसून की मुंबई में एंट्री के पहले 24 घंटे में ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। आज बुधवार सुबह 7 बजे तक दो इलाकों मलवणी फायर स्टेशन में 334 और एफ/साउथ वार्ड में 328 एमएम बारिश हुई है।
मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने आज मुंबई और पालघर में बारिश का रेड और ठाणे-रायगढ़-सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

No comments