Breaking News

लगातार दूसरे दिन 3000 लुढ़का चांदी का भाव, सोना भी 2000 रुपये सस्ता


सोने और चांदी का रेट आज 24 जून को लगातार दूसरे दिन फिसल गया है. सोने का भाव आज एमसीएक्स पर सुबह 9:40 बजे पर 2234 रुपये गिरकर 144295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का भाव भी 3407 रुपये फिसलकर 222427 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर गोल्ड का दाम 1.59 प्रतिशत गिरकर 4081 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. सिल्वर 1.55 प्रतिशत फिसलकर 61.110 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.
सोने के अलावा अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. प्लैटिनम 0.9 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,637.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

No comments