राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री
राजस्थान के जल प्रबंधन के इतिहास में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को मिलने वाला यमुना का पानी पारंपरिक खुली नहरों के रास्ते नहीं, बल्कि अत्याधुनिक बंद पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए सीधे राज्य की सीमा में प्रवेश करेगा। केंद्र सरकार की देखरेख में राजस्थान और हरियाणा के बीच इस परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट के सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अंतिम सहमति बन चुकी है।

No comments