Breaking News

राजस्थान के बांधों को भारी मानसून का इंतजार


राजस्थान के बांधों को भारी मानसून का इंतजार है. पिछले साल से सूखे बांधों के तर होने का आंकड़ा पीछे छूट गया है. पिछले साल जून के दौरान 75 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई. पूर्ण भरे बांधों की संख्या 5 से बढ़कर 28 हो गई थी. 
लेकिन इस बार अब तक मात्र 12 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है. जबकि पूर्ण भरे हुए बांधों की संख्या 8 से घटकर 5 पर आ गई है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.22 प्रतिशत पानी है. पिछले साल 23 जून तक कुल भराव क्षमता का 46.59 त्न पानी था. मानसून के इंतजार के बीच सूखे बांधों को भी तर होने का इंतजार है.

No comments