Breaking News

श्रीमाधोपुर में एक घंटे तक तेज बारिश:निचले इलाकों में जलभराव


श्रीमाधोपुर शहर में देर रात 3 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस बीच सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक एक घंटे की तेज बारिश हुई, जिसके कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह 9 बजे शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव देखा गया। कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं।

No comments