Breaking News

बेकाबू-कार ने कुंड की परिक्रमा कर रहे लोगों को उड़ाया: कार छोड़कर भागा व्यक्ति


डीग में कार सवार ने 5 किमी के अंदर 10 लोगों को टक्कर मार दी। कोई पैदल काम से जा रहा था तो कोई विमल कुंड की परिक्रमा कर रहा था। लोग कार सवार को पकडऩे दौड़े तो फरार होने के चक्कर में कार कच्चे रास्ते पर पलट गई।
ड्राइवर इससे उतरा और मौके से भाग गया, गुस्से भीड़ ने कार को धक्का देकर गड्ढे में पलटा दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है, कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसा कामां थाना इलाके के कोसी चौराहे का है। ड्राइवर ने गाड़ी अक्खड़वाड़ी मोड़ तक भगाई। घायलों का इलाज कामां के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

No comments