राजस्थान भर्ती घोटाला: चार नंबर वाले को मिले 165 अंक, एसओजी ने किया खुलासा
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में ओएमआर शीट स्कैनिंग के दौरान हुए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि परीक्षा की ओएमआर शीट स्कैनिंग का कार्य करने वाली एजेंसी राभव लिमिटेड के कर्मचारियों विनोद कुमार गौड़ और शादान खान ने कुछ अभ्यर्थियों के साथ मिलीभगत कर उनकी ओएमआर शीट में कांट-छांट और तकनीकी हेरफेर की। इसके जरिए उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इस फर्जीवाड़े के माध्यम से कुल 27 अभ्यर्थियों का अनंतिम चयन कराया गया था।

No comments