परिणाम नियम संशोधन आदेश वापसी पर एनएसयूआई ने मनाई खुशी
श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा विवादित 'परिणाम नियम संशोधन-2026Ó आदेश वापस लेने को छात्र एकता की जीत बताया है। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कॉलेजों में मिठाई बांटकर और ढोल बजाकर खुशी जाहिर की।
जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर एनएसयूआई द्वारा बीकानेर संभाग सहित श्रीगंगानगर जिले में लगातार आंदोलन और हड़ताल की गई थी। आंदोलन के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय ने छात्र हित में संशोधन करते हुए आदेश वापस लिया है, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिली है।

No comments