कैलाशपुरी रोड पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज, लोग परेशान
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर बालाजी धाम के नजदीक स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी रोड पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।
कैलाशपुरी निवासियों ने बताया कि वाटरवक्र्स की मुख्य पाइपलाइन पिछले काफी समय से कैलाशपुरी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे लोगों के घरों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। साथ ही पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी भर गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

No comments