Breaking News

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून


जोधपुर में गर्मी का दौर जारी है। हालांकि तापमान में गिरावट आई है लेकिन उमस और गर्मी बनी हुई है। वही, मौसम विभाग में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। 5 जुलाई तक मानसून आने की उम्मीद है। 
गौरतलब है की मौसम विभाग की तरफ से जोधपुर में चार-पांच बार बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। लेकिन, वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर यहां नहीं देखने को मिला। हालांकि, तीन दिन पहले शहर के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद उमस बढ़ गई। 

No comments