अंडर कंस्ट्रक्शन कॉम्पलेक्स सीज:नगर निगम ने बिना परमिशन बनाने पर की कार्रवाई
भीलवाड़ा में नगर निगम की टीम ने आज सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए बिना स्वीकृति बन रहे कॉम्प्लेक्स को सीज किया है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण ओर बिना परमिशन निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की निगम की टीम ने अंजाम दिया।
शहर की शाम की सब्जी मंडी स्थित जाट डेयरी के पास आज सोमवार सुबह नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। यह कॉम्प्लेक्स रामप्रसाद तेली का बताया जा रहा है।

No comments