मोबाइल-शॉप में घुसे चोर, 5 लाख के फोन ले गए
भीलवाड़ा के करेड़ा कस्बे में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की शॉप का निशाना बनाया। चोरों ने दुकान में पीछे के रास्ते से गेट तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर ने यहां से 4-5 लाख रुपए के 30 से 35 मोबाइल चुरा लिए। घटना की जानकारी आज सुबह दुकान मालिक को दुकान पहुंचने के बाद लगी।
दुकान मालिक दिनेश ने बताया- आज सुबह जब वो दुकान पहुंचा और खोलकर देखा अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। दुकान के पीछे का गेट टूटा हुआ था। दुकान में रखे 30-35 मोबाइल चोरी हुए हैं।

No comments