जरख का आतंक, एक के बाद एक 5 लोगों पर किया हमला, 2 महिलाओं की हालत गंभीर
बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र में जरख (सियार) के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बडफ़ू गांव के पास सुबह जरख ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया और अन्य घायलों का उपचार डाबी अस्पताल में करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जरख को पकडऩे की मांग की है।

No comments