केसर के भ्रामक विज्ञापन मामले में फंसे शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ, कोर्ट ने किया तलब
राजस्थान के बारां जिले से बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी एक बड़ी कानूनी खबर सामने आई है. पान मसाला विज्ञापनों में 'केसरÓ के कथित भ्रामक प्रचार को लेकर दायर किए गए एक परिवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित न्यायालय/फोरम ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन, युवा स्टार टाइगर श्रॉफ और विमल पान मसाला कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल को नोटिस जारी कर तलब किया है. इस आदेश के बाद गुटखा और पान मसाला के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर एक बार फिर कानूनी और सामाजिक बहस तेज हो गई है.
शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और विमल ब्रांड के निर्माता विमल अग्रवाल को नोटिस जारी कर आगामी 9 जुलाई को पेश होने के आदेश दिए गए हैं.

No comments