जमीन विवाद में परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाया, 3 गंभीर घायल
अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुरी गांव में जमीन जोतने और तारबंदी को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत पर कब्जा करने की नीयत से पीडि़त परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हमले में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

No comments