Breaking News

एटीएम से पैसे निकालते वक्त रहें सावधान, ठगों ने निकाला चोरी का नया तरीका


अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका 'मोडस आपरेंडीÓ जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
आरोपित सबसे पहले एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लाट पर एक विशेष रूप से तैयार की गई स्टील की पट्टी या प्लेट चिपका देते थे।  पैसे बाहर न आने पर ग्राहक को लगता था कि एटीएम मशीन खराब है या उसमें नदकी खत्म हो गया है। परेशान होकर जैसे ही ग्राहक एटीएम केबिन से बाहर निकलता, बाहर खड़े ठग तुरंत अंदर दाखिल हो जाते। ग्राहक के जाते ही ये ठग उस स्टील की प्लेट को हटाते, अंदर फंसे हुए नोट निकालते रफूचक्कर हो जाते।

No comments