रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी'
नरेंद्र मोदी भारत में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही, उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर दर्ज थी।

No comments