राजस्थान- कल भारी बारिश की चेतावनी, आज भी अलर्ट
राजस्थान में आज बुधवार को भी आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 11 जून से बारिश तेज होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। इस कारण आंधी चलने, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज, यलो अलर्ट है। 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

No comments