मामूली बात को लेकर युवक की हत्या
श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव खाटलबाना में खेत में पशु घुसने का उलावना देने वाली मामूली सी बात को लेकर कत्ल कर दिये गये युवक के शव का गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना में शामिल दो जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।
थाना प्रभारी सुनील खोड ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से मलकीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। घटनाक्रम के अनुसार गांव खाटलबाना निवासी आला सिंह मंगलवार को अपने खेत से वापिस आ रहा था। आला सिंह के खेत के पास ही पे्रम सिंह मिस्त्री का घर है।

No comments