Breaking News

शहरभर में छबीलों की धूम, लोगों ने किया दान-पुण्य


श्रीगंगानगर में ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी गुरुवार को शहरभर में श्रद्धा, सेवाभाव के साथ धूमधाम से मनाई जा रही है।  आज सुुबह लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा इलाके और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही देेवालय में पानी से भरे मटके और फल-फू्रट अर्पित किए।
इस दौरान प्राचीन शिवालय, सिद्ध श्री शनि मंदिर, शिव गणेश मंदिर, शिव सत्संग भवन सहित अन्य मंदिरों के बाहर गरीबों को दान-पुण्य किया। साथ ही बहन-बुआ को पानी से भरे मटके और फल-फू्रट उपहार आदि भेेंट किए।
इसके अलावा लोगों ने सुबह गौशालाओं में पहुंचकर गौेवंश को हरा चारा व सवामणी खिलाई। आज दिनभर शहरभर में जगह-जगह छबीलें लगाकर राहगीरों को ठण्डा मीठा शरबत पिलाने का सिलसिला जारी रहा। 

No comments