Breaking News

स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी के लिए यूआईटी से 50 लाख का बजट दिलाने की मांग


श्रीगंगानगर डॉग कंट्रोल कमेटी का एक शिष्टमण्डल संयोजक महेश पेड़ीवाल के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। 
शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर से स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी करवाने और खुंखार श्वानों के लिए श्वानशाला की व्यवस्थाएं करवाने के लिए नगर विकास न्यास से 50 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित करवाने की मांग की। 
उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी के लिए 25 लाख रुपये का बजट जारी कर नसबंदी कार्य करवाया जा रहा है।

No comments