नशीली गोलियों की खेप सहित युवक गिरफ्तार
रायसिंहनगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में एएसआई ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान वाटर वक्र्स के पास 29 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी वार्ड नम्बर 5 को गिरफ्तार करके इसके कब्जा से कुल 2200 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी से नशा तस्करी के संबंध मे संलिप्त अन्य लोगों के बारे में खाद्य सुरक्षा एव औषधि नियंत्रण अधिकारी व पुलिस पूछताछ कर रही है। इस कार्यवाही में सिपाही अशोक कुमार की अहम भूमिका रही।

No comments