श्रीकरणपुर शहरी सेवा शिविर में अब तक 14 पट्टे जारी
नगरपालिका श्रीकरणपुर में 12 जून से आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविर में अब तक 14 पट्टे जारी किए जा चुके हैं, जबकि विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया गया है।
शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मनरेगा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य, विद्युत, शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

No comments