नर्सेज कर्मियों का आंदोलन स्थगित
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा आंदोलन चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से हुई सकारात्मक वार्ता में मांगों पर बनी सहमति के बाद स्थगित हो गया है । जयपुर में सवाई मान सिंह हस्पताल में धरना जारी रहेगा।
राजस्थान नर्सेज एसो. के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक दीपक के परिवार को न्याय देने, हटाये गए संविदा कार्मिकों की सेवा बहाल करने ,नर्सिंग भर्ती मेरिट और बोनस के आधार पर करने,संविदा प्लेसमेंट एजेंसी से नर्सेज की भर्ती पर रोक लगाने की मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय में चल रही गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन आज गुरूवार स्थगित हो गया है।

No comments