Breaking News

निर्जला एकादशी पर अग्र सेवा समिति ने लगाई आम की 11 सवामणियां


श्रीगंगानगर में निर्जला एकादशी के अवसर पर अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति एवं महिला अग्र सेवा समिति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। राम-नाम संकीर्तन के उपरांत बालाजी महाराज को 11 आम की सवामणियों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पहली सवामणी नगर परिषद की पूर्व सभापति करुणा चांडक ने लगाई। समिति अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि 28 जून को पूर्णिमा पर श्रीगौशाला में गौवंश को 2400 किलो हरा चारा एवं 500 किलो हरी सब्जी खिलाने का सेवा कार्य भी किया जाएगा।

No comments