Breaking News

खाने के रुपए मांगने पर होटल संचालक पर कापे से हमला


श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 31 एमजेडी में  स्थित होटल संचालक ने खाने के रुपए मांगे तो कापे से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय संजय जाट ने रिपोर्ट दी कि 21 जून की रात आठ बजे महेन्द्र कड़वा पुत्र पालाराम जाट निवासी पक्का सहारणा, राकेश पुत्र महावीर चक 28 एलएलडब्ल्यू सुभानवाला व दो अन्य होटल पर आये। यह लोग खाने का ऑर्डर देकर पास ही स्थित शराब ठेके पर चले गये। वहां शराब पीते रहे और खाना भी वहीं मंगवा लिया। साढ़े दस बजे तक ऑर्डर देकर बार-बार खाने पीने की चीजे मंगवाते रहे।

No comments