आवक घटने से टमाटर और अदरक के भाव में आई तेजी
श्रीगंगानगर में आवक घटने से टमाटर की कीमतों में तेजी आ गई है। वैसे तो अब लगभग हर सब्जी में तेजी है। मगर टमाटर और अदरक के भाव ज्यादा तेज हंै। सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि यहां टमाटर पंजाब और हिमाचल से आ रहा है। इन दोनों राज्यों में ज्यादा बारिश और गर्मी की वजह से इसकी आवक कम हो गई है।
अगर श्रीगंगानगर की बात करें तो गुरुवार को यहंा बोली पर टमाटर 35 रुपए और अदरक 170 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। यही टमाटर रेहड़ी पर 60-70 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। टमाटर की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह सप्लाई में कमी मानी जा रही है।

No comments