Breaking News

गौवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू


पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोवंश को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से सुरक्षित रखने के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का बुधवार को ब्यावार से शुभारम्भ किया। वहीं श्रीगंगानगर जिले में  भी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत सबसे पहले गौशालाओं में टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान अगस्त माह के अंत तक चलेगा। 
कुमावत ने लम्पी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने पशुपालकों को राज्य सरकार द्वारा पशुधन संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 

No comments