पीएचसी में महिला नर्सिंग कर्मी का सोने का लॉकेट लूटा
हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के के गांव खोथांवाली में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी कर रही महिला नर्सिंग कर्मी के गले से सोने का लॉकेट लूट लिया गया। वारदात करने वाले दो भाई पीएचसी में दवा लेने के बहाने से आये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर 44 वर्षीय अमरी देवी मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि गत दिवस मैं ड्यूटी पर थी। इसी दौरान श्योप्रकाश उर्फ सुनील पुत्र पृथ्वीराज नायक निवासी खोथांवाली व इसका भाई ड्रिप लगवाने के लिए आये। इसी दौरान श्योप्रकाश ने झपटा मार कर मेरे गले में पहना सोने का लॉकेट तोड़ लिया और फरार हो गये।

No comments