Breaking News

क्रिकेटर मानव सुथार का 30 को होगा भव्य स्वागत


राजस्थान के होनहार क्रिकेटर एवं भारत के 319वें टेस्ट खिलाड़ी मानव सुथार के 30 जून को श्रीगंगानगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद मानव पहली बार अपने गृह जिले पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने मानव सुथार के स्वागत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानव 30 जून की सुबह श्रीगंगानगर पहुंचेंगे, जहां खेल प्रेमी, क्रिकेट खिलाड़ी और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। 

No comments