Breaking News

जमीनी विवाद को लेकर खून-खराबा


श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 21 बीबी में स्थित जमीन को लेकर विवाद में पानी लगा रहे एक पक्ष पर हमला कर दिया गया। हमले में घायल दो जनों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 50 जनों से अधिक लोग आधा दर्जन लग्जरी गाडिय़ों में हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार 21 बीबी निवासी गुरकमलजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरे ताया विक्रम सिंह के निधन के बाद उसकी मृत पुत्री जगदीश कौर की बेटी बलजीत कौर भूमि की काश्त करवाती है। मैं जमीन पर मुखत्यारनामा नियुक्त हूं। विक्रम सिंह की दूसरी पुत्री सुखविन्द्र कौर ने फर्जी वसीयत बना कर भूमि के फर्जी बैयनामा करवा दिया। 

No comments