कॉलोनाइजर व पालिका ईओ, कर्मचारियों पर गबन का मुकदमा
सादुलशहर नगर पालिका ईओ, कर्मचारियोंं ने कॉलोनाइजर के साथ मिल कर कॉलोनी में रिजर्व भूखंडों की फर्जी रिपोर्ट तैयार करके आमजन के साथ खिलवाड़ करने व सम्पत्ति का गबन करने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के वर्तमान ईओ ने ही यह मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार नगर पालिका ईओ धीरेन्द्र यादव की रिपोर्ट पर भगत ङ्क्षसह कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर, तत्कालीन ईओ, कनिष्ठ सहायक अभियंता नगर पालिका पर फर्जीवाड़ा करके गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments