Breaking News

शहरी-शिविर के बीच आयुक्त छुट्टी पर, कलेक्टर ने थमाया नोटिस


बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त शहरी सेवा शिविर के बीच में अचानक बिना सूचना छुट्टी पर चले गए। 3 दिनों से बिना सूचना मुख्यालय से बाहर है, इसके चलते शिविर के काम प्रभावित हो रहा था। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने आयुक्त भगवत सिंह परमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है। कलेक्टर ने यूआईटी सचिव विवेक व्यास को बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त पद भार दिया है।

No comments