फर्जी ईसीएसएस ऑफिसर बनकर वर्दी में पहुंचा युवक, झुंझुनूं के 3 हॉस्पिटल में की जांच
झुंझुनूं के चिड़ावा शहर में संचालित कुछ निजी अस्पतालों में ईसीएचएस अधिकारी बनकर पहुंचे कथित आरोपी ने ठगी के प्रयास किए। आरोपी ने खुद को दिल्ली से आर्मी का विजिलेंस ऑफिसर बताते हुए अस्पताल संचालकों से योजना से जुड़ी जानकारी लेते हुए डराने-धमकाने के प्रयास किए। हालांकि अस्पताल संचालकों और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, चिड़ावा के अधिकारियों की सतर्कता से वारदात टल गई।
मामला सामने आने के बाद चिड़ावा ईसीएचएस प्रभारी ने टीम को भेजकर कथित ठग को पकडऩे के प्रयास किए। मगर आरोपी कार से फरार हो गया।

No comments