Breaking News

जयपुर में मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट, 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी


जयपुर में मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जयपुर में 3000 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जाएगी.
पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. कल निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. 

No comments