Breaking News

आरपीएससी अध्यक्ष के दावेदारों में राजस्थान के डीजीपीभी


सरकार ने प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। अध्यक्ष पद की रेस में 2 वर्किंग और 2 रिटायर्ड अफसरों के नाम चल रहे हैं।
हालांकि, सरकार ने ले. कर्नल केसरी सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया है। सूत्रों का कहना है कि आरएएस भर्ती-2026 को देखते हुए राज्य सरकार अध्यक्ष का पद खाली रखना नहीं चाहती। अब देखना यह होगा कि सरकार वर्तमान में किसी वर्किंग आईएएस-आईपीएस को वीआरएस देकर भेजेगी या फिर रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट पर दांव खेलती है।

No comments