पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में घुसी बाइक, 2-मौत
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती पिता के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर कोडमदेसर भैरव मंदिर जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में परिवार के मुखिया घनश्याम दास की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मिहिर महात्मा ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती श्याम सुंदर उपाध्याय के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उनकी बेटियां स्वाति और महक, पुत्र चिराग, फूफा घनश्याम दास तथा रिश्तेदार सोनू पैदल कोडमदेसर भैरव मंदिर जा रहे थे।

No comments