Breaking News

राहगीरों के बैग-पर्स और मोबाइल छीनने वाले गिरोह का खुलासा


उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने राहगीरों और महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, बैग और पर्स झपटने वाली गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंग से जुड़े दो नाबालिगों को भी डिटेन किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में 10 अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आरोपी जितेन्द्र उर्फ जेबला के खिलाफ लूट और मारपीट के 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी हंसमुख के खिलाफ चोरी, लूट, झपटमारी व आम्र्स एक्ट के 5 और आरोपी कमलेश पर लूट और आम्र्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं।

No comments