गांव में रुकवाया बाल विवाह:माता-पिता को किया पाबंद
डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के माथुगामड़ा गांव में एक नाबालिग की शादी रुकवाई गई है। प्रशासन ने बाल अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सतर्कता से यह बाल विवाह रुकवाय।
माथुगामड़ा में एक नाबालिग लड़की की शादी होने वाली थी। प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को कानूनी उम्र पूरी होने से पहले विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के समन्वयक मेहुल शर्मा ने बताया कि उन्हें माथुगामड़ा गांव में करीब 17 साल की लड़की की शादी की सूचना मिली।

No comments