Breaking News

हादसों के हॉटस्पॉट पर प्रशासन की नजर, नागौर जिले में 40 नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से पहले कलक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर नागौर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य राजमार्गों पर नए सिरे से 40 प्रमुख दुर्घटना स्थल चिह्नित किए गए हैं । यहां आगामी दिनों में सड़क सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से वर्ष 2023 से 2025 तक के आईआरएडी के विश्लेषण के आधार पर जिले में 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सबसे अधिक सड़क हादसे हुए हैं। इन ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। 

No comments