आंगनबाड़ी कार्मिकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में आंगनबाड़ी कार्मिकों को समय पर मानदेय दिलाने तथा अन्य समस्या का निराकरण करने की मांग को लेकर नारी शक्ति राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर को महिला बाल विकास उप निदेशक के नाम का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया है कि आंगनबाड़ी कार्मिकों को समय पर मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से जुझना पड़ रहा हैे। वहीं किरायेे के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन किराया काफी समय पर नहीं मिल पा रहा है।
No comments