तीन सूत्री मांगों को लेकर सीटू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में राज्य में श्रमिकों की तीन सूत्री मांगों को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र नेेे सोमवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू जिलाध्यक्ष कामरेड मोहनलाल के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन दिया।
एडीएम को दिए ज्ञापन में सीटू ने राज्य में श्रमिकों की कार्यअवधि 8 घंटे से ज्यादा नहीं करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा मजदूर विरोधी चारों श्रमिक कानून को वापस लेने की मांग की है।

No comments