बाइक सवार दो युवक स्मैक सहित गिरफ्तार
हनुमानगढ़ में डीएसटी की सूचना पर जंक्शन पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को स्मैक सहित गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक सवार 26 वर्षीय सुशील वाल्मीकि पुत्र साहबराम निवासी नंदराम की ढाणी हनुमानगढ़ टाउन व गाहडू निवासी रवि वाल्मीकि पुत्र पृथ्वीराज वाल्मीकि को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 20 ग्राम हेरोइन, स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच महिला पुलिस थाना प्रभारी रजनदीप कौर को सौंपी गई है।

No comments