हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस ने डीडी नहर के निकट एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई राय सिंह ने पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मोमना बोदला निवासी 24 वर्षीय नसीब सिंह उर्फ लवली छजगरिया को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 73.57 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी वर्तमान में पदमपुर में ही रहता है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच घमूड़वाली पुलिस थाना प्रभारी सतवीर मीणा को सौंपी गई है।

No comments