जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक मेंंं विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा मानसूनी बरसाती मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि मानसूनी बरसात को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई करवाई जाए। सड़कों के गड्ढों पर पेचवर्क किए जाएं। सरकारी भवनों की छतों की साफ-सफाई करवाई जावे।

No comments