बाइक की टक्कर पैदल जा रहा युवक घायल
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में बालाजी फैक्ट्री के निकट बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 13 एचएमएच अमरपुरा थेड़ी निवासी रीतु कम्बोज ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता सतपाल कम्बोज सतपाल स्वास्तिक फैक्ट्री में काम करते हैं। मेरा भाई 28 वर्षीय रमनदीप पिता को टिफिन देने के लिए पैदल ही फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। ंरास्ते में बाइक चालक सुभाष पुत्र अरविन्द निवासी 13 एचएमएच ढाणी ने रमनदीप को टक्कर मार दी, जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments