अपहरण करके युवक से मारपीट, नहर में फैंका, पुलिस ने बाहर निकाला
केसरीसिंहपुर के निकटवर्ती गांव फूसेवाला में रहने वाले एक युवक का अपहरण करके गाड़ी में ले गये। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई।
बुरी तरह से घायल करके कमीनपुरा के निकट नहर में फैंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को नहर से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments