चोरी का आदतन अपराधी गिरफ्तार
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस ने चोरी के आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गांव निनाण में रामदेव मंदिर से मूर्ति चोरी सहित अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय भीम ङ्क्षसह उर्फ भीमा पुत्र बीरबल उर्फ मुंशी बावरी निवासी मोतीगढ़ छतरगढ़ बीकानेर हाल घुमंतू सूरतगढ़ खेड़ी मंदिर को भागीरथ निवासी गुंजासरी के खेत में कुंए के विद्युत कनेक्शन से 150 मीटर कॉपर की तार चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गत दिवस भागीरथ की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

No comments