Breaking News

अजमेर के चौरसियावास तालाब में होगा वाटर स्पोट्स: स्पीकर देवनानी ने किया शुभारंभ


अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से चोरसियावास तालाब के सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य का स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शुभारंभ किया। यहां 5.13 करोड़ की लागत से पाथ वे, लाइटिंग, गार्डन का निर्माण कार्य होगा।
देवनानी ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यहां वाटर स्पोर्टस शुरू करने की सम्भावनाओं पर विचार किया जा रहा है। झील के भराव क्षेत्र में आने वाले अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।

No comments